2 Advance Structure of English | English Speaking course

Advanced English Structures | Special English Sentence | English speaking course | Advanced English Sentence | How to speak English | angrezi kaise bole | jaisa ki hum sochte hain | Advance Structure

  1. नखरे दिखाना उसे किसी दिन महंगा पड़ जायेगा
  2. पढाई के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है

हम अपने रोज की बोलचाल में अक्सर इस तरह इस तरह के वाक्यों का प्रयोग करते हैं। और उस समय भ्रम हो जाता है ये स्पेशल वाक्य कैसे बोलें। क्योंकि टेंस इत्यादि अच्छे से समझने के बाद भी बहुत सारे ऐसे वाक्य होते हैं जो समझ नहीं आते कि कैसे बोलें। तो दोस्तों मैं आपको ये स्ट्रक्चर इस तरह से समझाऊंगा कि आप कभी भी बिना घबराये इन वाक्यों को आसानी से बोल पाएंगे और दोस्तों के बीच अच्छा प्रभाव जमा पाएंगे तो आर्टिकल अंत तक पढ़ें और साथ ही अभ्यास भी करें | ये अंग्रेजी सीखने का काफी आसान तरीका है |

आइये देखते हैं पहले वाक्य का स्ट्रक्चर:

नखरे दिखाना उसे किसी दिन महंगा पड़ जायेगा

(Gerund Phrase /verb + ing + obj)Sub. + (HV) + cost + other words(Some day)
Formula for sentence

Gerund Phrase में वर्ब की फर्स्ट फॉर्म में ing लगा के प्रयोग करते हैं साथ में ऑब्जेक्ट लगते हैं HV (Helping Verb) आपको सब्जेक्ट के हिसाब से लगानी है अगर tense बदलता है आप “verb” की फॉर्म बदल सकते हैं |

Example (Special English Sentence)

नखरे दिखाना उसे किसी दिन महंगा पड़ जायेगा।

Showing tantrums will cost her some day.

दूसरे के काम में दखल देना तुम्हे किसी इन महंगा पड़ सकता है।

Interfering in other’s work will cost you some day.


ऐसे मुर्ख से दोस्ती करना हमें किसी दिन महंगा पड़ सकता है।

Having friendship with such a fool will cost us some day.


बहाने बनाना आपको किसी दिन महंगा पड़ सकता है।

Making excuses will cost you some day.


झूठ बोलना उसे किसी दिन महंगा पड़ सकता है।

Lying will cost him/her some day.

Exercise (Advanced English Structure)

उससे बात करना हमें किसी दिन महंगा पड़ जायेगा।
मुझसे लड़ना तुम्हे महंगा पड़ जायेगा।

आशा करता हूँ कि आपको पहला स्ट्रक्चर | Advanced Structure in English | अच्छे से समझ आ गया होगा। दूसरा स्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण है और रोज कि बोलचाल में बहुत प्रयोग होता है। आइये देखते है दूसरा स्ट्रक्चर ।

पढाई के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है

There + is + age bar + for/to + (First form of verb)/obj/other words
Formula for Structure

to + first form of verb or for + other words

Example (Advance English Structure)

पढाई के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

There is no age bar for studeies.

दोस्ती के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

There is no age bar for friendship.


मेहनत करने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

There is no age bar to work hard.

प्यार लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
नेता बनने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

There is no age bar to become a leader.


अपनी इच्छा पूरी करने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

There is no age bar for friendship.

Exercise

प्यार लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
कोशिश करने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

आशा करता हूँ की आपको ये स्ट्रक्चर (Advanced English Structure) अच्छे से समझ आ गए होंगे। और जरूरत पढ़ने पर इसे सही से प्रयोग कर पाएंगे बिना किसी हिचकिचाहट के। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें । आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आप वाक्य की अंग्रेज़ी बना के भी कमेंट में लिख सकते हैं।

और इंग्लिश एडवांस इंग्लिश स्ट्रक्चर:

दोनों में से किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है

ज़ाहिर तौर पर, अगर मुझे नौकरी नहीं मिलेगी तो निराशा होगी।  

मैं हैरान हूँ चींटी अपने वजन से अधिक कैसे उठा सकती है।

प्रैक्टिस करने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

https://youtube.com/c/EnglishLearningk

Updated: 12/09/2022 — 2:16 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *