2 Important Advance English Structure

  1. देर सवेर सच सबके सामने आ जायेगा
  2. सतर्क रहने के बावजूद उसका पूरा परिवार  बीमार पड़ गया

advance english structure | English Learning | english speaking practice | how to speak english

हम अपने रोज की बोलचाल में अक्सर इस तरह इस तरह के वाक्यों का प्रयोग करते हैं। और उस समय भ्रम हो जाता है ये स्पेशल वाक्य कैसे बोलें। क्योंकि टेंस इत्यादि अच्छे से समझने के बाद भी बहुत सारे ऐसे वाक्य होते हैं जो समझ नहीं आते कि कैसे बोलें। तो दोस्तों मैं आपको ये स्ट्रक्चर इस तरह से समझाऊंगा कि आप कभी भी बिना घबराये इन वाक्यों को आसानी से बोल पाएंगे और दोस्तों के बीच अच्छा प्रभाव जमा पाएंगे तो आर्टिकल अंत तक पढ़ें और साथ ही अभ्यास भी करें | ये अंग्रेजी सीखने का काफी आसान तरीका है |

आइये देखते हैं पहले वाक्य का स्ट्रक्चर:

देर सवेर सच सबके सामने आ जायेगा

Sooner or later + sub. + (HV) + Verb as per tense + Obj /rest part of the sentence (Common Structure:  Sooner or later + Sentence as per tense)
Formula for Advance english structure

सबसे पहले Sooner or later, फिर सब्जेक्ट आएगा। HV = helping verb, अगर Tense के अनुसार जरूरत हो तो लगानी है। फिर वर्ब जो की टेंस के हिसाब से लगानी है और सबसे अंत में ऑब्जेक्ट या दूसरे शब्द की अंग्रेजी। Sooner or later के बाद वाक्य Tense के हिसाब से बदल सकता है।

der saver, advance english structure
Advnace structure english

Example (Advance English Structure)

देर सवेर सच सबके सामने आ जायेगा।

Sooner or later, the truth will come out.

देर सवेर पुलिस चोर को पकड़ लेगी।

Sooner or later, the police will catch the thief.

देर सवेर उसे वास्तविकता का सामना करना पड़ेगा।

Sooner or later, she has to face the reality.

देर सवेर उसे अहसास होगा की उसने क्या गलती की है।

Sooner or later, she will realize what mistake she has made.

Exercise (Advance English Structure)

देर सवेर तुम भी समझ जाओगे।

देर सावेर सब कुछ सही हो जायेगा।

आशा करता हूँ कि आपको पहला स्ट्रक्चर | Advanced Structure in English | अच्छे से समझ आ गया होगा। दूसरा स्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण है और रोज कि बोलचाल में बहुत प्रयोग होता है। आइये देखते है दूसरा स्ट्रक्चर ।

सतर्क रहने के बावजूद उसका पूरा परिवार बीमार पड़ गया

Despite +being (verb+ing) + rest word, +sub. + (HV) + Verb as per tense + Obj /rest words (Common Structure:  Despite + gerund phrase +Sentence as per tense)
Formula for Structure

सबसे पहले Despite + gerund/noun, फिर सब्जेक्ट आएगा। HV = helping verb, अगर Tense के अनुसार जरूरत हो तो लगानी है। फिर वर्ब जो की टेंस के हिसाब से लगानी है और सबसे अंत में ऑब्जेक्ट या दूसरे शब्द की अंग्रेजी। Despite + gerund/ noun के बाद वाक्य Tense के हिसाब से बदल सकता है। जब हम verb में ing लगाके noun की तरह प्रयोग करते हैं तो उसे gerund कहते हैं और जब verb + ing + other word प्रयोग करते हैं तो उस gerund phrase कहते हैं।

Example (Advance English Structure)

सतर्क रहने के बावजूद उसका पूरा परिवार  बीमार पड़ गया।

Despite being cautious, hiw entire family fell ill.

कोरोना के गिरते आंकड़े के बावजूद अभी स्कूल खोलना मुश्किल है।

Despite the falling figures of corona, it is difficult to open school.

मेहनती होने के बावजूद वह अच्छे अंक नहीं ला सका।

Despite being hardworking, he could not secure good marks.

अज़नबी होने के बावजूद तुमने हमारी मदद की।

Despite being a stranger, you helped us.

Exercise

थके होने के बावजूद उसने सबकी मदद की।

अमीर आदमी होने के बावजूद वह एक बहुत अच्छा इंसान है।

आशा करता हूँ की आपको ये स्ट्रक्चर (Advanced English Structure) अच्छे से समझ आ गए होंगे। और जरूरत पढ़ने पर इसे सही से प्रयोग कर पाएंगे बिना किसी हिचकिचाहट के। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें । आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आप वाक्य की अंग्रेज़ी बना के भी कमेंट में लिख सकते हैं।

और इंग्लिश एडवांस इंग्लिश स्ट्रक्चर:

दोनों में से किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है

ज़ाहिर तौर पर, अगर मुझे नौकरी नहीं मिलेगी तो निराशा होगी।  

मैं हैरान हूँ चींटी अपने वजन से अधिक कैसे उठा सकती है।

प्रैक्टिस करने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

https://youtube.com/c/EnglishLearningk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *