Advance English Structure in 2023 | Spoken English

Advance English Structure | Useful Advanced English Structures |Structure of English | Special English Sentence | English speaking course | Advanced English Sentence | How to speak English | angrezi kaise bole | wholeheartedly | fall in love | Advance Structure

  1. मुझे ऊंचाई पर साँस लेना मुश्किल लगा
  2. भगवान् से छुप कर हम कुछ नहीं कर सकते|

हम अपने रोज की बोलचाल में अक्सर इस तरह इस तरह के वाक्यों |Advance Sentences | का प्रयोग करते हैं। और उस समय भ्रम हो जाता है ये स्पेशल वाक्य कैसे बोलें। क्योंकि टेंस इत्यादि अच्छे से समझने के बाद भी बहुत सारे ऐसे वाक्य होते हैं जो समझ नहीं आते कि कैसे बोलें। तो दोस्तों मैं आपको ये स्ट्रक्चर इस तरह से समझाऊंगा कि आप कभी भी बिना घबराये इन वाक्यों को आसानी से बोल पाएंगे और दोस्तों के बीच अच्छा प्रभाव जमा पाएंगे तो आर्टिकल अंत तक पढ़ें और साथ ही अभ्यास भी करें | ये अंग्रेजी सीखने का काफी आसान तरीका है |

आइये देखते हैं पहले वाक्य का स्ट्रक्चर:

मुझे ऊंचाई पर साँस लेना मुश्किल लगा

Sub. + found it + difficult + to + verb (Ist form) + object/other words
Formula for sentence

Example (Advance Sentences)

मुझे ऊंचाई पर साँस लेना मुश्किल लगा।

I found it difficult to breathe at height.


मुझे अंग्रेजी बोलना मुश्किल लगा।

I found it difficult to speak English.


हमें उसे शादी की लिए राजी करना मुश्किल लगा।

We found it difficult to convince her for marriage.


मुझे घर पर अकेले रहना मुश्किल लगा।

I found it difficult to be alone at home.


इतने सारे लोगों के लिए खाना बनाना मुश्किल लगा।

She found it difficult to cook for so many people.

Exercise (Advanced English)

  1. उसे पैसा खर्च करना मुश्किल लगा।
  2. उस लड़की को समझाना मुश्किल लगा।

आशा करता हूँ कि आपको पहला स्ट्रक्चर | Advanced Structure in English | अच्छे से समझ आ गया होगा। दूसरा स्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण है और रोज कि बोलचाल में बहुत प्रयोग होता है। आइये देखते है दूसरा स्ट्रक्चर ।

भगवान् से छुप कर हम कुछ नहीं कर सकते|

Sub + (HV) + verb + by hiding from + Obj./other words
Formula for Structure

HV (Helping Verb) आपको सब्जेक्ट के हिसाब से लगानी है अगर tense बदलता है आप “verb” की फॉर्म बदल सकते हैं।

Example (Important Sentence Structure)

भगवान् से छुप कर हम कुछ नहीं कर सकते।

We can’t do anything by hiding from God.


जनता से छुप कर कहाँ जायेंगे नेता।

Where will the leader go by hiding from the public.


पुलिस से छुपकर चोर यही भाग सकता।

A thief can’t run away by hiding from the police.


मुझसे छुपकर वह कही नहीं जा सकता।

He can’t go any where by hiding from me.

Exercise

  1. वह अपने पिता से छुप कर खा रहा है।
  2. तुम हमसे छुप कर जा रहे थे।

आशा करता हूँ की आपको ये स्ट्रक्चर (Advanced English Structure) अच्छे से समझ आ गए होंगे। और जरूरत पढ़ने पर इसे सही से प्रयोग कर पाएंगे बिना किसी हिचकिचाहट के। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें । आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आप वाक्य की अंग्रेज़ी बना के भी कमेंट में लिख सकते हैं।

और इंग्लिश एडवांस इंग्लिश स्ट्रक्चर:

दोनों में से किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है

ज़ाहिर तौर पर, अगर मुझे नौकरी नहीं मिलेगी तो निराशा होगी।  

मैं हैरान हूँ चींटी अपने वजन से अधिक कैसे उठा सकती है।

प्रैक्टिस करने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

https://youtube.com/c/EnglishLearningk

Updated: 26/12/2022 — 1:35 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *