Beautiful English Structure to Speak in 2023 | Spoken English

Beautiful English Structure | Useful Advanced English Structures |Structure of English | Special English Sentence | English speaking course | Advanced English Sentence | Free me angrezi kaise sikhe | How to speak English | angrezi kaise bole | wholeheartedly | fall in love | English Connection | Sentences with moment | Sentence with too easy | Advance Structure

  1. बहुत आसान है दूसरों में गलतियां निकालना
  2. एक पल लिए भी कोई मुझसे प्यार से बात नहीं करता|

हम अपने रोज की बोलचाल में अक्सर इस तरह इस तरह के वाक्यों |Advance Sentences | का प्रयोग करते हैं। और उस समय भ्रम हो जाता है ये स्पेशल वाक्य कैसे बोलें। क्योंकि टेंस इत्यादि अच्छे से समझने के बाद भी बहुत सारे ऐसे वाक्य होते हैं जो समझ नहीं आते कि कैसे बोलें। तो दोस्तों मैं आपको ये स्ट्रक्चर इस तरह से समझाऊंगा कि आप कभी भी बिना घबराये इन वाक्यों को आसानी से बोल पाएंगे और दोस्तों के बीच अच्छा प्रभाव जमा पाएंगे तो आर्टिकल अंत तक पढ़ें और साथ ही अभ्यास भी करें | ये अंग्रेजी सीखने का काफी आसान तरीका है |

आइये देखते हैं पहले वाक्य का स्ट्रक्चर:

बहुत आसान है दूसरों में गलतियां निकालना

It’s too easy + to + verb (first form) + object/other words
Formula for sentence

to के बाद वर्ब की फर्स्ट फॉर्म ही प्रयोग करनी है ।

Example (Advance Sentences)

बहुत आसान है दूसरों में गलतियां निकालना।

It’s too easy to find faults in others.


बहुत आसान है दूसरों की नक़ल करना।

It’s too easy to imitate others.


बहुत आसान है किसी पर चिल्लाना।

It’s too easy to yell at someone.


बहुत आसान है किसी को दोष देना।

It’s too easy to blame someone.


बहुत आसान है दूसरों का मज़ाक उड़ाना।

It’s too easy to make fun of others.

Exercise (Important Advance English Sentences)

  1. बहुत आसान है दूसरों पर हँसाना।
  2. बहुत आसान है दूसरों के पैसे खर्च करना।

आशा करता हूँ कि आपको पहला स्ट्रक्चर | Advanced Structure in English | अच्छे से समझ आ गया होगा। दूसरा स्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण है और रोज कि बोलचाल में बहुत प्रयोग होता है। आइये देखते है दूसरा स्ट्रक्चर ।

एक पल लिए भी कोई मुझसे प्यार से बात नहीं करता|

Sub + HV + verb + Obj./other words + even for a moment.
Formula for Structure

HV (Helping Verb) आपको सब्जेक्ट के हिसाब से लगानी है अगर tense बदलता है आप “verb” की फॉर्म बदल सकते हैं, as per tense।

Example (Beautiful English Structure)

एक पल लिए भी कोई मुझसे प्यार से बात नहीं करता।

No one talks to me lovingly even for a moment.


क्या एक पल के लिए भी तुम नहीं सोचोगे।

Won’t you think even for a moment.


एक पल के लिए भी वो शांति से नहीं बैठ सकती।

She can’t sit quietly even for a moment.


एक पल के लिए भी हम आराम नहीं कर सकते है।

We can’t rest even for a moment.


एक पल के लिए भी वो तुमसे बात नहीं करेगी।

She won’t talk to you even for a moment.

Exercise (Important Advance English Sentence)

  1. एक पल के लिए भी मैं इन्तजार नहीं करूँगा।
  2. एक पल के लिए ही तुमने नहीं सोचा।

आशा करता हूँ की आपको ये स्ट्रक्चर (Advanced English Sentences) अच्छे से समझ आ गए होंगे। और जरूरत पढ़ने पर इसे सही से प्रयोग कर पाएंगे बिना किसी हिचकिचाहट के। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें । आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आप वाक्य की अंग्रेज़ी बना के भी कमेंट में लिख सकते हैं।

और इंग्लिश एडवांस इंग्लिश स्ट्रक्चर:

दोनों में से किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है

ज़ाहिर तौर पर, अगर मुझे नौकरी नहीं मिलेगी तो निराशा होगी।  

मैं हैरान हूँ चींटी अपने वजन से अधिक कैसे उठा सकती है।

प्रैक्टिस करने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

https://youtube.com/c/EnglishLearningk

Updated: 27/12/2022 — 1:36 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *