2 Best English Structures to speak in 2023

Best English structures | Advanced English Structures | how to use it has been in sentence | english ki learning | Special English Sentence | English speaking course | Advanced English Sentence | How to speak English | saf saf kaho in english | Use of clearly |

  1. बहुत सारे लोग इस घोटाले में शामिल हैं
  2. सोच समझ कर आपको वहां जाना चाहिए था

हम अपने रोज की बोल चाल में अक्सर इस तरह इस तरह के वाक्यों (English Structures) का प्रयोग करते हैं। और उस समय भ्रम हो जाता है ये स्पेशल वाक्य कैसे बोलें। क्योंकि टेंस इत्यादि अच्छे से समझने के बाद भी बहुत सारे ऐसे वाक्य होते हैं जो समझ नहीं आते कि कैसे बोलें। तो दोस्तों मैं आपको ये स्ट्रक्चर इस तरह से समझाऊंगा कि आप कभी भी बिना घबराये इन वाक्यों को आसानी से बोल पाएंगे और दोस्तों के बीच अच्छा प्रभाव जमा पाएंगे तो आर्टिकल अंत तक पढ़ें और साथ ही अभ्यास भी करें | ये अंग्रेजी सीखने का काफी आसान तरीका है |

आइये देखते हैं पहले वाक्य का स्ट्रक्चर:

बहुत सारे लोग इस घोटाले में शामिल हैं

A lot of people + HV + verb obj./other words
Formula of structure

NOTE: सब्जेक्ट के बाद सहायक क्रिया (Helping Verb) लगाएं, फिर Verb, as per tense फिर 0bj. वाक्य के प्रारम्भ में “बहुत सारे लोग” के लिए “A lot of people” प्रयोग करना है

Example (best english structures)

बहुत सारे लोग इस घोटाले में शामिल हैं।

A lot of people are involved in this scam.

बहुत सारे लोग फायदा उठा रहे हैं।

A lot of people are taking advantage.

बहुत सारे लोग उक्रैन में फंस गए।

A lot of people stuck in Ukraine.

बहुत सारे लोग मुचुअलफण्ड में निवेश कर रहे हैं।

A lot of people are investing in mutual fund.

बहुत सारे लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

A lot of people are supporting BJP.

Exercise (best english structure)

  1. बहुत सारे लोग हमारे साथ जा रहे हैं।

आशा करता हूँ कि आपको पहला स्ट्रक्चर | Advanced Structure in English | अच्छे से समझ आ गया होगा। दूसरा स्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण है और रोज कि बोलचाल में बहुत प्रयोग होता है। आइये देखते है दूसरा स्ट्रक्चर ।

100+ Daily Use Sentence

सोच समझ कर आपको वहां जाना चाहिए था

Sub + (HV) + verb + thoughtfully + otherwords
Formula for Structure

NOTE: सब्जेक्ट के बाद सहायक क्रिया (Helping Verb) लगाएं अगर जरूरत हो तो, फिर Verb, as per tense सबसे अंत में “सोच समझ कर” के लिए “thoughtfully” प्रयोग करना है

soch samajh kar thoughtfully
Spoken English, use of thoughtfully

Example (Special Sentences of English)

सोच-समझ कर आपको वहां जाना चाहिए।

You should go there thoughtfully.

सोच-समझ कर उसने सब कुछ किया है।

He has done everything thoughtfully.

सोच-समझ कर मैं हमेशा सब कुछ करता हूँ।

I always do everything thoughtfully.

सोच-समझ कर हमें पैसा लगना चाहिए।

We should invest money thoughtfully.

सोच-समझ कर आपको उससे बात करनी चाहिए।

You should talk to him thoughtfully.

Exercise

  1. सोच-समझ कर मैं वहां जाऊंगा।

आशा करता हूँ की आपको ये दोनों ही स्ट्रक्चर (Advanced English Structure) अच्छे से समझ आ गए होंगे। और जरूरत पढ़ने पर इसे सही से प्रयोग कर पाएंगे बिना किसी हिचकिचाहट के। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें और बोलचाल में इन वाक्यों को प्रयोग करने की कोशिश करें । आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आप वाक्य की अंग्रेज़ी बना के भी कमेंट में लिख सकते हैं।

FAQ

Q: thoughtfully?

A: सोच-समझ कर

और इंग्लिश एडवांस इंग्लिश स्ट्रक्चर:

दोनों में से किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है

ज़ाहिर तौर पर, अगर मुझे नौकरी नहीं मिलेगी तो निराशा होगी।  

मैं हैरान हूँ चींटी अपने वजन से अधिक कैसे उठा सकती है।

प्रैक्टिस करने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

https://youtube.com/c/EnglishLearningk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *