Important Sentence Structure in 2023 | Useful Advanced English Structures |Structure of English | Special English Sentence | English speaking course | Advanced English Sentence | How to speak English | angrezi kaise bole | wholeheartedly | fall in love | Advance Structure
- हमें दूसरे की शराफत का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
- हमारी अपने पड़ोसियों के साथ नहीं बनती है|
हम अपने रोज की बोलचाल में अक्सर इस तरह इस तरह के वाक्यों |Advance Sentences | का प्रयोग करते हैं। और उस समय भ्रम हो जाता है ये स्पेशल वाक्य कैसे बोलें। क्योंकि टेंस इत्यादि अच्छे से समझने के बाद भी बहुत सारे ऐसे वाक्य होते हैं जो समझ नहीं आते कि कैसे बोलें। तो दोस्तों मैं आपको ये स्ट्रक्चर इस तरह से समझाऊंगा कि आप कभी भी बिना घबराये इन वाक्यों को आसानी से बोल पाएंगे और दोस्तों के बीच अच्छा प्रभाव जमा पाएंगे तो आर्टिकल अंत तक पढ़ें और साथ ही अभ्यास भी करें | ये अंग्रेजी सीखने का काफी आसान तरीका है |
आइये देखते हैं पहले वाक्य का स्ट्रक्चर:
हमें दूसरे की शराफत का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
Sub. + (HV) + take advantage of + one’s decency +object/other words |
HV (Helping Verb) आपको सब्जेक्ट के हिसाब से लगानी है अगर tense बदलता है आप “verb” की फॉर्म बदल सकते हैं।
Example (Advance Sentences)
हमें दूसरे की शराफत का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
We should not take advantage of other’s decency.
किसी की शराफत का फायदा मत उठाओ।
Don’t take advantage of someone’s decency.
लोग दूसरों की शराफत का फायदा उठाते हैं ।
People take advantage of other’s decency.
आप किसी की शराफत का फायदा क्यों उठाते हो?
Why do you take advantage of someone’s decency?
मेरी शराफत का फायदा मत उठाओ।
Don’t take advantage of my decency.
Exercise (Advanced English)
- तुम उसकी शराफत का फायदा उठाते हो।
- सब उसकी शराफत का फायदा उठाते हैं।
आशा करता हूँ कि आपको पहला स्ट्रक्चर | Advanced Structure in English | अच्छे से समझ आ गया होगा। दूसरा स्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण है और रोज कि बोलचाल में बहुत प्रयोग होता है। आइये देखते है दूसरा स्ट्रक्चर ।
हमारी अपने पड़ोसियों के साथ नहीं बनती है|
Sub + (HV + not) + get along with + Obj./other words |
HV (Helping Verb) आपको सब्जेक्ट के हिसाब से लगानी है अगर tense बदलता है आप “verb” की फॉर्म बदल सकते हैं।
Example (Important Sentence Structure)
हमारी अपने पड़ोसियों के साथ नहीं बनती है।
We don’t get along with our neighbours.
मेरी उसके साथ नहीं बनती।
I don’t get along with her.
तुम्हारी मेरे साथ कभी नहीं बनेगी।
You will never get along with me.
क्यों तेरी किसी के साथ नहीं बनती है?
Why don’t you get along with anyone?
उसकी आपके साथ क्यों नहीं बनती है।
Why doesn’t he get along with you.
Exercise
- मेरी सबके साथ बनती है।
- मेरी उसके दोस्तों के साथ नहीं बनती
आशा करता हूँ की आपको ये स्ट्रक्चर (Advanced English Structure) अच्छे से समझ आ गए होंगे। और जरूरत पढ़ने पर इसे सही से प्रयोग कर पाएंगे बिना किसी हिचकिचाहट के। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें । आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आप वाक्य की अंग्रेज़ी बना के भी कमेंट में लिख सकते हैं।
और इंग्लिश एडवांस इंग्लिश स्ट्रक्चर:
दोनों में से किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है।
ज़ाहिर तौर पर, अगर मुझे नौकरी नहीं मिलेगी तो निराशा होगी।
मैं हैरान हूँ चींटी अपने वजन से अधिक कैसे उठा सकती है।
प्रैक्टिस करने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।