Present Continuous Tense | प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस |

Present Continuous Tense kya hota hain | Present Continuous Tense in hindi

Present Continuous Tense: जैसा कि आपको पता हैं Present Indefinite Tense के बाद आता है Present continuous Tense । जिस वाक्य (Sentence)  के अंत में रही हैं / रहा हैं / रहे हैं / रही हूँ / रहा हूँ इत्यादि लगा रहे, तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद Present Continuous Tense के नियमानुसार किया जाता है।

Affirmative Sentences: (सकारात्मक वाक्य) Present Continuous Tense

सबसे पहले Subject, उसके बाद Subejct के Person तथा Number के अनुसार Is/Am/Are का प्रयोग किया जाता है। इसके पश्चात मुख्य क्रिया में ‘ing’ को जोड़कर Is/Am/Are के बाद रखा जाता है तथा अंत में अन्य शब्द को रखा जाता है।

Is, Am, Are का प्रयोग | is, are, am, ka prayog kaise kare

Third Person Singular Numberके Subject (He, She, It) के साथ Is, First Person Singular Number (I) के Subject के साथ  Am तथा We, You, They,  या अन्य किसी Plural Number के Subject के साथ Are का प्रयोग किया जाता है।

Subject + is/am/are + Verb  की  Ist form with “ing” + object

मैं हिंदी पढ़ रहा हूँ।

I am reading hindi.

वह खेल रहा है।

He is playing.

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य): Present Continuous Tense

सबसे पहले Subject, उसके बाद Subejct के Person तथा Number के अनुसार Is/Am/Are का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद not का प्रयोग करते हैं वर्ब से पहले। इसके पश्चात मुख्य क्रिया में ‘ing’ को जोड़कर Is/Am/Are के बाद रखा जाता है तथा अंत में अन्य शब्द को रखा जाता है।

Subject + is/am/are +not + Verb  की Ist form with “ing” + object

वह चावल नहीं खा रहा है।

He is not eating rice.

तुम कही नहीं जा रहे हो।

You are not going anywhere.

Interrogative Sentence (प्रश्नात्मक वाक्य) Present Continuouse Tense

सबसे पहले Subject के Person तथा Number के अनुसार Is/Am/Are का प्रयोग किया जाता है उसके बाद Subejct का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद मुख्य क्रिया में ‘ing’ को जोड़कर Subejct के बाद रखा जाता है तथा अंत में अन्य शब्द को रखा जाता है। और अगर वाक्य में कब, क्यों, कैसे इत्यादि शब्द आते हैं तो उनकी अंग्रेजी IS/AM/ARE से भी पहले आएगी।

WH Family + Is/Am/Are +Subject + Verb की Ist form with “ing” + object

क्या तुम अंग्रेजी पढ़ रहे हो?

Are you reading English?

वह चिल्ला क्यों रही है?

Why is she crying?

मुझे ये कब मिल रहा है?

When am I getting this?    

Interrogative Negative Sentence (नकारात्मक प्रश्नात्मक वाक्य)

सबसे पहले Subject के Person तथा Number के अनुसार Is/Am/Are का प्रयोग किया जाता है उसके बाद Subejct का प्रयोग किया जाता है। Subejct के बाद not का प्रयोग करते हैं वर्ब से पहले। इसके बाद मुख्य क्रिया में ‘ing’ को जोड़कर Subejct के बाद रखा जाता है तथा अंत में अन्य शब्द को रखा जाता है। और अगर वाक्य में कब, क्यों, कैसे इत्यादि शब्द आते हैं तो उनकी अंग्रेजी IS/AM/ARE से भी पहले आएगी।

WH Family + Is/Am/Are +Subject +not + Verb की 1st form with “ing” + object

वह बात क्यों नहीं कर रही है?

Why is she not talking?

हम क्यों नहीं जा रहे हैं?

Why are we not going?

Next

Present Perfect Tense

1 Comment

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *