Present Indefinite Tense (प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस)

present indefinite tense | presente indefinte tense ke rules | wat is presente indefinite tense | present indefinite tense examples | exaples of present indefinite tense |

Present Indefinite Tense in Hindi

Present Indefinite Tense: जिस हिंदी वाक्य के अंत में ता हूँ/ती हूँ / ते   हैं / ती हो / ते  हो / ती हैं / ता  हैं इत्यादि  रहे,  उस वाक्य का अनुवाद Present Indefinite Tense के नियमनुसार होगा

Affirmative Sentences: (सकारात्मक वाक्य)

Present Indefinite Tense: Singular Subject (He, She Etc.) के साथ मुख्य क्रिया में s या es लगाते है। बाकी subject के साथ s या es नहीं लगाते।

Subject + verb Ist form/(Verb की Ist form +s/es) + object + other words  
Structure of Present Indefinte Tense

Examples of Present Indefinite Tense

वह मिठाई खाता है  (Singular subject)

He eats sweets.

हम मिठाई खाते हैं। (plural Subject)

We eat sweets.


Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

Present Indefinite Tense: Singular Subject (He, She Etc.) के लिए  सब्जेक्ट के बाद  does not लगाते हैं। और इसके साथ ही वर्ब में लगा हुआ -S या -es हटा देते हैं। बाकी सब्जेक्ट के साथ do not लगाते हैं।

Subject + does/do not + verb I की st form + object + other words

वह मिठाई नहीं खाता है  (Singular subject)

He does not eat sweets.

हम मिठाई नहीं खाते हैं। (plural Subject)

We do not eat sweets.

Interrogative Sentence (प्रश्नात्मक वाक्य)

Singular Subject (He, She Etc.) के लिए  does सब्जेक्ट के पहले  लगाते हैं। और इसके साथ ही वर्ब में लगा हुआ -S या -es हटा देते हैं। बाकी सब्जेक्ट के साथ do, सब्जेक्ट के पहले लगाते हैं। और अगर वाक्य में कब, क्यों, कैसे इत्यादि शब्द आते हैं तो उनकी अंग्रेजी does/do से भी पहले आएगी।

WH Family Word(if needed) + Does/Do + Subject + verb की Ist form + object

क्या वह मिठाई खाती है। (Singular subject)

Does she eat sweets?

क्या हम मिठाई खाते हैं।(Plural subject)

Do we eat sweets?

वह मिठाई क्यों खाता है।

Why does he eat sweets?

Interrogative Negative Sentence (नकारात्मक प्रश्नात्मक वाक्य)

Present Indefinite Tense: Singular Subject (He, She Etc.) के लिए  does सब्जेक्ट के पहले  लगाते हैं और not सब्जेक्ट के बाद। और इसके साथ ही वर्ब में लगा हुआ -S या -es हटा देते हैं। बाकी सब्जेक्ट के साथ do, सब्जेक्ट के पहले लगाते हैं और not सब्जेक्ट के बाद। और अगर वाक्य में कब, क्यों, कैसे इत्यादि शब्द आते हैं तो उनकी अंग्रेजी does/do से भी पहले आएगी।

Does/Do + Subject + not + verb की Ist form + object + other words

क्या वह मिठाई नहीं खाती है। (Singular subject)

Does she not eat sweets?

क्या हम मिठाई नहीं खाते हैं।(Plural subject)

Do we not eat sweets?

वह मिठाई क्यों नहीं खाता है।

Why does he not eat sweets?

तो दोस्तों आशा करता हूँ आपको प्रेजेंट इंडेफिनिते टेंस अच्छे से समझ आ गया होगा। तो आप रोज बोले जाने वाक्यों की प्रैक्टिस के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

NEXT

Present Continuous Tense : (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस)